फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission festival started in government schools with mega PTM and havan.

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम व हवन के साथ शुरू हुआ प्रवेश उत्सव

Wed, 01 Apr 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Admission festival started in government schools with mega PTM and havan.
फोटो नंबर-12अकबरपुर स्कूल में हवन करते ​शिक्षक, अ​भिभावक व विद्यार्थी। स्रोत- संस्थान
नारनौल। जिले के सभी राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को अभिभावकों को अवगत कराने के लिए बुधवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इसके अलावा हवन कर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि बुधवार से सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आगाज हो गया है। अब सभी शिक्षक घर-घर जाकर वार्षिक परीक्षा के परिणाम के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिले के सरकारी स्कूलों में 47037 छात्र थे और इस वर्ष 20 प्रतिशत छात्रों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रहेगा। प्रवेश उत्सव को लेकर अकबरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ इस वर्ष ऐतिहासिक गरिमा के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्लेटिनम जुबली के अवसर पर प्रवेश उत्सव हवन-यज्ञ, मेगा पीटीएम और सम्मान समारोह के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई।
प्रधानाचार्य सीमा यादव ने बताया कि प्रवेश उत्सव अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के नागरिकों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यज्ञ आचार्य अमर सिंह महरानियां ने वैदिक रीति से हवन संपन्न कराते हुए नए सत्र के लिए मंगलकामना दीं। हवन में प्राचार्या सीमा यादव, आशा शर्मा, बुलबुल और महेंद्र सिंह मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

प्रवेश उत्सव प्रभारी एवं प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि नए सत्र में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रशासन और सरपंच शमशेर सिंह ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में प्रवेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed