फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of cheating of Rs 7.75 lakh arrested after two years

Mahendragarh-Narnaul News: 7.75 लाख रुपये की ठगी करने का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of Rs 7.75 lakh arrested after two years
महेंद्रगढ़। गांव सुरजनवास निवासी एक व्यक्ति के बेटे को भारतीय वायु सेना व हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 7.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को दो साल बाद काबू किया है। आरोपी की पहचान सबीर अली निवासी बुचा खेड़ी उत्तर प्रदेश, हाल आबाद नंद बिहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को बुधवार देर शाम पानीपत से काबू किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दीपचंद निवासी गांव सुरजनवास ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह आर्मी में सूबेदार के पद पर श्रीनगर में सेवारत है। 12 जुलाई 2021 से 20 अगस्त 2021 तक वह 40 दिन की छुट्टी पर आया हुआ था। छुट्टी के दौरान उसकी बात उसकी यूनिट के पूर्व हवलदार कर्ण सिंह निवासी गांव गोपालपुरा बुहाना झुंझुनू राजस्थान से हुई। उसने बताया कि उसकी जान पहचान वाला एक व्यक्ति है जो भर्ती करवाता है और शिकायतकर्ता को उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दे दिया। इस नंबर पर बात करने पर उसने कहा कि आपके लड़के को एयर फोर्स में भर्ती करवा देंगे। जब एयर फोर्स में नहीं हुआ तो कहा कि हरियाणा पुलिस भर्ती करवा देंगे। इस प्रकार से उस व्यक्ति ने मुझे भर्ती का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी से कभी 50 हजार तो कभी एक लाख रुपये करके कुल 7 लाख 75 हजार रुपये ले लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed