फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aarti Rao indicated to contest assembly elections in Mahendergarh district

Mahendragarh-Narnaul News: आरती राव ने महेंद्रगढ़ जिले में विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

Thu, 15 Dec 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Aarti Rao indicated to contest assembly elections in Mahendergarh district
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव ने विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। वह चुनाव रेवाड़ी या गुरुग्राम से नहीं बल्कि महेंद्रगढ़ जिले में किसी एक विधानसभा सीट पर लड़ेंगी। चुनाव लड़ने के संकेत उन्होंने दे दिए हैं। नारनौल के लोक निर्माण विभाग पहुंची आरती ने कहा कि वह अब हर माह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। आने वाला विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का भारी दबाव भी उन पर है। किस हलके से चुनाव लड़ना है यह अभी तय नहीं है। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करके ही यह फैसला लिया जाएगा। कहा कि जिस घर की नींव मजबूत होती है वही घर ऊंचा उठ सकता है। उसी तरह कार्यकर्ता किसी भी नेता की रीड़ की हड्डी होते हैं जो नेता कार्यकर्ताओं के बीच रहेगा वही राजनीति के बड़े मुकाम पर पहुंचेगा। अहीर रेजिमेंट पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर अहीर रेजीमेंट के गठन की पैरवी की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करें कार्यकर्ता : यादव
नारनौल। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथ मजबूत करने के लिए पार्टी व संगठन के लिए कार्य करें। कहा कि राजनीति में कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों ने राजनीति को जनसेवा न समझकर व्यापार का सौदा समझा तथा अपने व अपने सगे संबंधियों को मजबूत करने का कार्य किया, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राव बिरेंद्रर सिंह व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राजनीति को जनसेवा का साधन समझकर लोगों की भलाई व कल्याण के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर रोशन लाल यादव, सरोज बाला शर्मा, लक्ष्मी सैनी, सुनील लांबा, मंजू सोनी, इंदु यादव बदवाना, कैलाशपति, माया सैनी, सुहानी यादव, विजय गोस्वामी, धर्मवीर झूक, सुरेश चौधरी, धनौंदा के पूर्व सरपंच वीर सिंह थानेदार, सोमेश यादव, नगर पार्षद राजेंद्र सैनी, जेपी सैनी, तेज प्रकाश खालडा, विक्की राव, ऋतु खरेरा नगर पार्षद, एडवोकेट मनदीप यादव व चेयरमैन छोटेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed