फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A memorandum was submitted to the education officer demanding the removal of the TET (Teacher Eligibility Test) requirement.

Mahendragarh-Narnaul News: टेट की शर्त हटाने की मांग को लेकर शिक्षा अधिकारी को सौंपा मांगपत्र

Thu, 08 Jan 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the education officer demanding the removal of the TET (Teacher Eligibility Test) requirement.
फोटो नंबर-14जिला ​शिक्षा अ​धिकारी  को ज्ञापन सौंपते अध्यापक संघ के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। संयुक्त शिक्षक तालमेल कमेटी के आह्वान पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टेट की अनिवार्यता, तबादला नीति में 15 वर्ष की बाध्यता व कैडर चेंज से जुड़ी अव्यवहारिक शर्तें हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान अमीलाल कसाना ने कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के लागू होने से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों पर टेट की शर्त थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के मनोबल दोनों को प्रभावित कर रहा है। संचालन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

संघ ने मांग की हैं कि ट्रांसफर पॉलिसी में 15 साल के ब्लॉक को समाप्त किया जाए तथा कैडर परिवर्तन में लगाई गई अव्यवहारिक शर्तों को हटाया जाए। इसके साथ ही एनपीएस और यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, स्कूलों के विलय पर रोक लगाने तथा सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, दलीप सिंह खंडेलवाल, डॉ. हंसराज गुर्जर, मुकेश कुमार डीपी, महेंद्र बोयत, कौशल कुमार, राहुल, इंद्रजीत सिंह, महावीर, महेश जाटीवाल, प्रमोद कुमार व सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed