फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बारिश के साथ दस गांवों में गिरे ओले, सरसों में नुकसान

बारिश के साथ दस गांवों में गिरे ओले, सरसों में नुकसान

Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बारिश  के साथ दस गांवों में गिरे ओले, सरसों में नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आए बदलाव के चलते वीरवार को जिले के 10 गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सरसों की फसल में नुकसान हुआ है। किसानों ने इस बारे में कृषि विभाग को भी सूचना दी है।
बता दें कि पिछले 17 दिनों से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है, जिसमें तीन बार हल्की बारिश हो चुकी है। 21 से 26 जनवरी तक बूंदाबांदी का दौर रहा था। इसके बाद 31 जनवरी से दो फरवरी तक बादलों का प्रभाव रहा था। वीरवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर को आसमान में बादल छा गए और एक से तीन बजे के बीच जिले के कई गांवों में हल्की बारिश हुई। वहीं, गांव राजावास, उष्मापुर, जेरपुर पाली, देवराली, राठीवास, मांडोला, माधोगढ़, बलाना सहित अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

गांव मांडोला निवासी किसान रतनलाल, कंवर सिंह, प्यारेलाल, सुरेश, दिनेश, राजेश ने बताया कि ओले गिरने से सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। नारनौल, सतनाली, मंडी अटेली, नांगल चौधरी सहित कई अन्य एरिया में हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनीना क्षेत्र में बारिश की संभावना के मध्य किसानों की ओर से सरसों एवं गेहूं की फसल में हलकी सिंचाई करते दिखाई दिए। कनीना क्षेत्र की 32 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं, सरसों, जौ, चना, मटर की बिजाई की गई है।

सतनाली के गांव माधोगढ़ की पुलिस चौकी के आसपास के क्षेत्र में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। गांव बलाना सहित आसपास के एरिया में वीरवार दोपहर बाद करीब सवा एक बजे बारिश के साथ ओले भी पड़े। ग्रामीणों के अनुसार ओलों का आकार छोटा था। जिससे फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

एक सप्ताह के तापमान में ये हुआ बदलाव
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
6 फरवरी 19.0 4.0
5 फरवरी 23.2 4.0
4 फरवरी 19.0 4.2
3 फरवरी 19.5 7.0
2 फरवरी 17 7.5
1 फरवरी 18.8 7.1

आज भी मौसम में रहेगा बदलाव
शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा। इस समय बारिश से फसलों को नुकसान नहीं होगा। गेहूं, चना, सरसों, जौ की फसलों में मामूली बारिश भी फायदा करेगी। ओलावृष्टि से जरूर नुकसान होगा।
- डॉ. जयलाल यादव, कृषि वैज्ञानिक, महेंद्रगढ़।

जिले में फसलों का ब्योरा
सरसों 72100 हेक्टेयर
गेहूं 23400 हेक्टेयर
चना 11080 हेक्टेयर
हरा चारा 2900 हेक्टेयर
जौ 630 हेक्टेयर




प्रति एकड़ 25 हजार रुपये मुआवजा दे सरकार : पूर्व सीपीएस
पूर्व सीपीएस और कांग्रेसी नेता राव दान सिंह ने कहा महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के कारण किसानों की सरसों, गेहूं की फसल में नुकसान हुआ है। महेंद्रगढ़ जिले में सरसों और गेहूं मुख्य फसल है। जिले के 10-15 गांवों में किसानों की सरसों की फसल में नुकसान हुआ हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं व सरसों की फसल की ग्रोथ कम हो पाएगी। जिससे पैदावार में भी गिरावट आएगी। सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे।


वर्जन
जिले के दस से 12 गांवों में ओलावृष्टि की सूचना मिली है। सभी तहसीलदारों से रिपोर्ट मांगी है। कितना नुकसान हुआ इसकी पूरी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। सरकार के निर्देश होंगे तो गिरदावरी कराएंगे।
- सतीश यादव, डीआरओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed