{"_id":"5a64d8b94f1c1ba3268b59cf","slug":"91516558521-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया नेत्रहीन कन्या विद्यालय का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया नेत्रहीन कन्या विद्यालय का वार्षिकोत्सव
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला खड़खड़ी स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय नारनौल 42वां वार्षिक उत्सव एवं विश्व ब्रेल दिवस रविवार को कल्लूमल की बगीची में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल बतौर मुख्यातिथि थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार यादव एडवोकेट मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि कमलदीप गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद विद्यालय के प्रधान पीके चौधरी ने मुख्यातिथि एसपी का फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं स्कूल की प्राचार्य कांता गांधी ने कार्यक्रम की अध्यक्ष भारती सैनी का गुलदस्ता देकर सम्मान किया। इसके पश्चात अंध विद्यालय छात्रा प्रीति, रूपल, रीना, करीना आदि ने स्वागत गीत से अतिथियों को स्वागत किया। इसके बाद छात्रा अन्नू ने लुईस ब्रेल की कविता प्रस्तुत की। इसके अलावा विद्यालय की अनेक छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर अंध विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि वे अपने को किसी से कमजोर न समझें। भले ही भगवान ने उनकी नेत्र ज्योति छीन ली हो, लेकिन वे अपनी मन की आंखों से सब कुछ देख व महसूस कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों स्वयं सेवकों ने अपनी सहयोग दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन विद्यालय के महासचिव संदीप नूनीवाल ने किया। वहीं कार्यक्रम का संयोजन हेमंत चौबे व मुखराम सैनी ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल, डॉ. दिनेश गर्ग, रजनी गर्ग, किशन वशिष्ठ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।