{"_id":"5a68d58e4f1c1b7c268b62c8","slug":"81516819854-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने किया नामांकन, छंटनी करने को कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने किया नामांकन, छंटनी करने को कमेटी गठित
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। जिला परिषद के वार्ड-17 का उप चुनाव चार फरवरी को निर्धारित है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि बुधवार की शाम चार बजे समाप्त हो गई। अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वीरवार सुबह आवेदनों की जांच की जाएगी।
बता दें कि उप चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी। 18 जनवरी से नामांकन स्वीकार करने शुरू किए गए थे। 6 दिन इंतजार के बाद मंगलवार को रेनू मूलोदी ने पहला नामांकन भरा था। 24 जनवरी को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में गहमा-गहमी देखी गई। सुबह 10 बजे मनोज देवी पत्नि बलवंत ने दूसरा पर्चा भरा। इसके बाद दलजीत कौर पत्नि राजेंद्र ने आवेदन किया । इसके बाद मंजू देवी पत्नि मनपाल नामांकन करने पहुुंचे। अंतिम नामांकन सुमन पत्नि सत्यवीर ने किया है।
- नामांकन की अवधि खत्म, छंटनी आज
सहायक रिटर्निंग अधिकारी डा. मनदीप यादव ने बताया कि पार्षद चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिनकी गुरुवार को छंटनी की जाएगी। कमी मिलने पर नामांकन रद करने के निर्देश हैं। 27 जनवरी को सिंबल अलाट किए जाएंगे।