{"_id":"5a5d057c4f1c1b86268b4a1c","slug":"81516045692-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावांतर भरपाई योजना की जानकारी के लिए सेमिनार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावांतर भरपाई योजना की जानकारी के लिए सेमिनार आज
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा सरकार की भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को जानकारी देने के लिए 16 जनवरी को दोपहर एक बजे नारनौल की नई मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। मार्केट कमेटी के सचिव अशोक यादव ने बताया कि सेमिनार में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक गर्ग किसानों को सरकार द्वारा योजना में शामिल किए आलू, प्याज, टमाटर व फूल गोभी के भावांतर भरपाई योजना की विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार में जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि व जिला के सभी ब्लाकों के किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सचिव ने जिला के किसानों से अपील की है कि वे इस सेमिनार में बढ़ चढ़कर भाग लें ताकि उन्हें उनकी उपरोक्त चारों सब्जियों के फसलों की भावांतर योजना का समय पर लाभ मिल सके।