फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एक साल में पेट्रोल 13.09 रुपये व डीजल बढ़ा 15.14 रुपये

एक साल में पेट्रोल 13.09 रुपये व डीजल बढ़ा 15.14 रुपये

Thu, 24 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
एक साल में पेट्रोल 13.09 रुपये व डीजल बढ़ा 15.14 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
पेट्रो कंपनियों को रोज दाम तय करने की छूट के बाद से रोजाना पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इस छूट से अब लोग परेशान होने लगे हैं। रोज बदल रहे दामों के तहत शुरूआत में पांच से सात दिन दामों में गिरावट दिखाकर लोगों की वाहवाही लूटी गई। वहीं, गुजरात चुनाव में भी दाम कम किए गए। हाल ही में हुए कर्नाटक चुनावों में भी दाम स्थिर रखे गए, मगर अब फिर चुनावों के बाद दामों ने आग लगा दी है। रोजाना बढ़ रहे दामों के चलते एक माह में पेट्रोल व डीजल दोनों के दामों में कुछ ही अंतर रह गया है। शुरू में तो नेता व लोग चुप रहे, मगर अब लोग इसका विरोध भी करने लगे हैं।
सरकार ने गत वर्ष जून 2017 में पेट्रो कंपनियों को रोज भाव तय करने का अधिकार दिया था। इसके बाद पेट्रो कंपनियां शहरों के अनुसार रोजाना दाम बदल रही हैं। इसके तहत शुरूआत में तो पेट्रोलियम के दामों में गिरावट की गई, मगर अब लगातार भाव दस से 20 पैसे रोजाना बढ़ रहा है। जिससे आम जन परेशान होने लग गया है। भाव तय करने का अधिकार देने के बाद 26 जून 2017 को पेट्रोल 63.47 रुपये और डीजल 53.81 रुपये प्रति लीटर था। अब 22 मई को पेट्रोल 77.37 रुपये हो गया है। वहीं डीजल 68.95 रुपये पहुंच गया। इस प्रकार एक वर्ष के अंतराल में पेट्रोल के दामों में 13.09 रुपये तथा डीजल में 15.14 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। जोकि निरंतर जारी है। इस बारे में लोगों से बातचीत की तो लोगों का कहना था कि यह सरकार द्वारा लोगों पर डाला गया बोझ है।
विज्ञापन

वर्जन
रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। इससे लोग परेशान हैं। जबकि सरकार चुप बैठी है। जल्द इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री।
वर्जन
कंपनियों को भाव तय करने की छूट देना गलत है। इससे आमजन को नुकसान हो रहा है। तेल के दाम बढ़ने से सभी परेशान हैं।
- सत्यपाल छिलरो, इनेलो नेता।

ऐसे बढ़ रहे रोजाना दाम
दिनांक पेट्रोल डीजल
13 मई 75.12 66.77
14 मई 75.31 67.00
15 मई 75.46 67.22
16 मई 75.61 67.44
17 मई 75.83 67.66
18 मई 76.11 67.95
19 मई 76.41 68.18
20 मई 76.74 68.44
21 मई 77.07 68.69
22 मई 77.37 68.95

- सभी भाव प्रति लीटर में हैं। दाम पंप एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार यादव द्वारा बताये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed