फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

Sun, 21 Jan 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट
जिला पुलिस हाई अलर्ट, होटलों की चेकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने रविवार को गणतंत्र दिवस पर आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए जिला पुलिस को हाई अलर्ट किया है। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने शहर के होटलों और गेस्ट हाउसों में रुकने वाले लोगों को चेक किया। साथ ही होटलों के रजिस्टरों को भी चेक किया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो और खुफिया विभाग ने सभी राज्यों को अलर्ट करते हुए सूचना जारी की है कि गणतंत्र दिवस पर आतंकवादी किसी भी राज्य और स्थान पर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इन आदेशों की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने रविवार को जिले के सभी थाना प्रबंधकों और सुरक्षा एजेंटों को आदेश जारी करते हुए अपने-अपने एरिये में पड़ने वाले होटलों और गेस्ट हाउसों को चेक करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होटल संचालकों को भी सख्त हिदायत दें कि होटल में रुकने वालों को बिना पहचान पत्र के रूम नहीं दें। यदि रूम लेने वाला व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस के साथ जिले के सुरक्षा एजेंटों व खुफिया विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर सभी होटलों व गेस्ट हाउसों तथा होटलों के रजिस्टरों को भी चेक किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दो टीमें पुलिस की अलग से तैयार की है। ये दोनों टीमें आधुनिक हथियार बुलेट पूफ्र जैकेट के साथ पुलिस लाइन में अलर्ट रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed