{"_id":"5a62401d4f1c1b8f268b5554","slug":"71516388381-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदर्य अवार्ड के लिए टीम ने स्कूलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदर्य अवार्ड के लिए टीम ने स्कूलों का किया निरीक्षण
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंदर्य अवार्ड के लिए टीम ने स्कूलों का किया निरीक्षण
मंडी अटेली। स्कूल सौंदर्य पुरस्कार के लिए आवेदन देने वाले स्कूलों का शुक्रवार को खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी मदनलाल भाटिया, प्राचार्य कृष्ण यादव, प्राचार्य सुरेश जसाईवाल की टीम ने सैदपुर, अटेली-बेगपुर, शेखपुरा, सुराणा व धनौंदा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है क खंड स्तर पर सौंदर्य में अव्वल रहने वाले स्कूल को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलता है। इसके अलावा जिला स्तर पर अव्वल रहने वाले स्कूल को एक लाख 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलता है। स्कूल सौंदर्य के लिए स्कूल का शैक्षणिक स्तर, शौचालय, मिड-डे मील व्यवस्था, भवन, पार्क के अलावा सफाई व्यवस्था को देखा जाता है। इनके अलग-अलग नंबर होते है। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी मदनलाल भाटिया ने स्वयं स्कूल के बच्चों से बोर्ड पर सवाल पूछे। शैक्षणिक स्तर के अलावा टीम के सदस्यों ने स्कूल के भवन को देखा। पानी पीने की व्यवस्था के अलावा स्कूल में आवश्यक अग्निशमन और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारी आदि अनेक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हर स्तर के अंक निर्धारित किए गए है। अंकों में अव्वल रहने वाले स्कूल को अव्वल घोषित किया जाऐगा। इसी तरह सेकेंडरी स्कूलों में राता, खासपुर व बौचड़ियां स्कूलों का जायजा लिया गया है। इन स्कूलों का आवेदन उनके पास आये हुए हैं। इन स्कूलों में अग्रणी स्कूलों की मिलकर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। उच्च अधिकारी रिपोर्ट देखने के बाद स्वयं निरीक्षण कर इस पर फाइनल मोहर लगाऐंगे।