फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   टीबी मरीजों के उपचार को लेकर डॉक्टरों की हुई बैठक

टीबी मरीजों के उपचार को लेकर डॉक्टरों की हुई बैठक

Sat, 03 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
टीबी मरीजों के उपचार को लेकर डॉक्टरों की हुई बैठक
बैठक में टीबी के मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टरों ने की चर्चा
विज्ञापन

फोटो 18
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत धनखड़ की अध्यक्षता में रेवाड़ी रोड स्थित विलेज रिर्सोट में जिले के प्राईवेट डॉक्टर और आईएमए की टीबी के इलाज पर जारी नोटिफिकेशन के लिए मीटिंग की। इसमें जिले के सभी आईएमए सदस्यों ने भाग लिया।

जिला क्षयरोग अधिकारी टीबी डॉ. अशोक कुमार ने बताया की विश्व के कुल टीबी मरीजों में से एक तिहाई भारत में हैं। भारत में लगभग 28 लाख के करीब टीबी के मरीज हैं। हर तीन मिनट में दो टीबी के मरीजों की मौत हो जाती है। इसी प्रकार जो मरीज पहली बार टीबी से संक्रमित होते हैं, उनमें से तीन प्रतिशत व दूसरी बार या बार-बार संक्रमित मरीजों में बिगड़ी हुई टीबी की संभावना 12 प्रतिशत तक होती है। टीबी के मरीज द्वारा अधूरा इलाज लेने या नियमानुसार इलाज न लेने के कारण टीबी को नियंत्रण करने में कठिनाई आ रही है। प्रधानमंत्री ने 13 मार्च 2018 को दिल्ली में हुई टीबी उन्मूलन सम्मेलन में 2025 में ही भारत से टीबी खत्म करने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी सरकारी व प्राईवेट डाक्टर व प्रयोगशाला को टीबी के मरीज की जानकारी देना आवश्यक है। डॉ. अशोक ने बताया कि सभी दवा विक्रेताओं को भी एच एक शेड्यूल के तहत टीबी की दवाईयों को लेखा-जोखा रखना आवश्यक है और सूचना जिला क्षयरोग अधिकारी को देना आवश्यक है। कोई डाक्टर प्रयोगशाला या दवा विक्रेता टीबी के मरीजों की सूचना नहीं देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed