{"_id":"5a68d57c4f1c1b8e268b6381","slug":"41516819836-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत फिल्म के विरोध में जुलूस निकालकर डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत फिल्म के विरोध में जुलूस निकालकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत फिल्म के विरोध में निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पद्मावत फिल्म रिलीज होने के विरोध में सनातन समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को मोहिनी सिनेमा से उपायुक्त निवास तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। इस दौरान समाज के लोगों ने मोहिनी सिनेमा के बाहर फिल्म निर्देशक के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर नितेश भारद्वाज ने कहा कि महारानी पद्मिनी किसी जाति विशेष से संबंधित न होकर पूरे सनातन समाज की आदर्श हैं। उनके चरित्र से किसी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जोगेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन समाज को तोड़ने के षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जुलूस में सिकंदर कुमार, राकेश चौहान, पुरुषोत्तम आर्य, राकेश सोनी, दीपक शर्मा, रोचक सोनी, सुरेंद्र सिंह, सुशील, सुमित, प्रवीण, कंवर सिंह, यतेंद्र, विनीत, शंभू सिंह, सुंदर, सवाई सिंह, राहुल, मनीष आदि शामिल थे।
राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में सनातन समाज के लोगों ने कहा कि सनातन संस्कृति पर एक षड्यंत्र के तहत सुनियोजित हमले विभिन्न तरीकों से किए जा रहे हैं। इस संस्कृति को तहस-नहस करने के लिए अलग-अलग माध्यम अपनाए जा रहे हैं। इनमें से एक माध्यम सिनेमा भी है। बहुत खेद की बात है कि इस प्रकार के व्यक्तियों और संस्थाओं पर कोई प्रतिबंध लगाना तो दूर बल्कि इस दिशा में कोई कदम भी नहीं उठाया गया। हाल ही में पैदा हुआ फिल्म पद्मावत विवाद इसका जीता जागता उदाहरण है। विदित होने के कारण इतिहासकारों के एक प्रतिनिधिमंडल को यह फिल्म दिखाई गई थी। उनके अनेक प्रसंगों पर आपत्ति करने के बावजूद भी फिल्म से नहीं हटाया गया। इस फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इस फिल्म पर तुरंत रोक लगाई जाए।