फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   37 students applied in Government College Satnali

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय सतनाली में 37 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Fri, 07 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
37 students applied in Government College Satnali
फोटो संख्या:70- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में आवेदनों की जांच करते नोडल अ​धिकारी व स्टाफ सदस्य-
सतनाली। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थीयों ने ऑनलाइन पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। सतनाली महाविद्यालय में 37 विद्यार्थियों ने ऑनालइन पंजीकरण करवाया है। राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 5 कोर्सों के लिए कुल 700 सीटों पर दाखिला होना है। इस बार दाखिला प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली में दाखिला प्रक्रिया के लिए प्रबंधन की और से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों के सहयोग के लिए दो हेल्प डेस्क बनाए गए है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान 37 विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय सतनाली को पहली पसंद के रूप में भरा गया है। ऑनलाइन पंजीकरण 3 जून से 25 जून तक किया जाएगा। 28 जून को दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 2 जुलाई को पहली मैरिट सूची जारी की जाएगी। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में बीए संकाय में सबसे ज्यादा 380 सीटें है, जबकि बीएससी कंप्यूटर साइंस व बीएससी मेडिकल में सबसे कम 60-60 सीटें निर्धारित है। इस बार महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के लिए मैजर व माइनर विषय के तहत दाखिले किए जा रहे है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली में यह है सीटों की स्थिति
संकाय सीटें
बीए 380
बीकॉम 80
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी कम्प्यूटर सांइस 60
बीएससी मेडिकल 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed