फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   781 बूथों पर साढ़े छह लाख वोटर करेंगे मतदान

781 बूथों पर साढ़े छह लाख वोटर करेंगे मतदान

Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
781 बूथों पर साढ़े छह लाख वोटर करेंगे मतदान
महेंद्रगढ़। हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए जिले में 781 बूथ बनाए गए हैं। किसी गांव में दो तो किसी में चार बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में 115 संवेदनशील तथा 82 अतिसंवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के लिए एक हजार वोटिंग मशीन मंगवाई गई हैं। इनमें 219 मशीन अतिरिक्त होंगी जो किसी बूथ पर खराब होने पर प्रयोग में लाई जाएंगी। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में 21 प्रत्याशी खड़े हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला महेंद्रगढ़ जिले के लगभग 655596 वोटर करेंगे। चारों विधानसभा में लगभग 655596 वोटर हैं। इनमें सबसे अधिक वोटर 188786 महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हैं। अटेली में 182261, नारनौल 139586 तथा नांगल चौधरी में 144963 वोटर हैं।
विज्ञापन


दो हजार पुलिस कर्मचारी देखेंगे कानून व्यवस्था
लोकसभा चुनाव को जिले में लगभग दो हजार पुलिस कर्मचारी कानून व्यवस्था देखेंगे। जिला पुलिस प्रशासन ने अपने 80 कर्मचारी जो सीआईडी, डेपुटेशन तथा ट्रेनिंग पर गए हुए थे, उनको वापस बुला लिया है। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए 197 सौराष्ट आर्म्ड पुलिस तथा 1100 जवान हरियाणा पुलिस के बुलाए गए हैं। इसके अलावा 850 जवान महेंद्रगढ़ पुलिस लाइन के भी ड्यूटी पर रहेंगे। ऑर्म्ड पुलिस अतिसंवेदनशील तथा पेट्रोलिंग का काम करेगी। अति संवेदनशील बूथों एक एएसआई सहित चार पुलिस कर्मचारी तथा संवेदनशील पर एक एसआई सहित तीन पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


जिले में बनाए 115 संवेदनशील और 82 अतिसंवेदनशील बूथ
चुनाव के लिए जिले में 115 संवेदनशील तथा 82 अतिसंवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। अटेली विधानसभा में 41 संवेदनशील और 25 अति संवेदनशील, महेंद्रगढ़ में 24 संवेदनशील तथा 31 अति संवेदनशील, नारनौल में 18 संवेदनशील तथा 15 अति संवेदनशील, नांगल चौधरी में 32 संवेदनशील तथा 11 अतिसंवेदनशील बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने बूथ बनाए गए
जिले 781 बूथ बनाए गए हैं। अटेली और महेंद्रगढ़ में 223-223 बूथे, नारनौल में 157 बूथ तथा नांगल चौधरी में 178 बूथ बनाए गए हैं। जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहले सखी बूथ, विकलांग बूथ तथा मॉडर्न बूथ बनाने की चर्चा थी लेकिन प्रशासन ने इसको रद्द कर दिया है।


चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव करवाने के लिए टीमों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। शनिवार को सभी पीओ और उनके साथी मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद प्रचार बंद हो जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, उपायुक्त, एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed