फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रोडवेज के सीआई ने सिटी बस सेवा के रुट का किया निरीक्षण

रोडवेज के सीआई ने सिटी बस सेवा के रुट का किया निरीक्षण

Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज के सीआई ने सिटी बस सेवा के रुट का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज विभाग के चीफ इंस्पेक्टर ने सिटी बस सेवा के संचालन को लेकर बुधवार को दूसरे दिन रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान बस के स्टापेज, रूट समेत अन्य जानकारी जुटाई।
रोडवेज विभाग के चीफ इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव, यातायात शाखा के बालकिशन ने बोलेरो गाड़ी से सिटी बस सेवा के रूट का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बस स्टॉपेज और किराया तय करने के बारे में रीडिंग ली। टीम सुबह नौ बजे बस स्टैंड से निकली। टीम महावीर चौक, अग्रसेन चौक, राजीव चौक, पीजी कॉलेज से नागरिक अस्पताल पहुंची। इसके बाद गर्ल्स कॉलेज, मेहता चौक से हीरो होंडा चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची।
विज्ञापन

रूट का निरीक्षण करने के बाद सीआई ने कहा कि सिटी बस सेवा का रूट दस किलोमीटर लंबा होगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान बस के संचालन में संबंधी बातों की जानकारी जुटाई गई है, ताकि बस के संचालन में परेशानी न हो। सीआई यादव ने बताया कि बस के स्टापेज पर जीएम से विचार विमार्श के बाद स्टापेजों और किराए को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को रोडवेज की बस ने पूरे रूट का सर्वे किया था। इस दौरान बस के संचालन में आने वाली कमियों को देखा गया था। इस दौरान शहर के सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद थे। अमर उजाला शहर में सिटी बस सेेवा के लिए मुहिम चला रहा है।

बातचीत

सिटी बस के शुरू होने से आम लोगों को राहत मिलेगी। बस सेेवा के संचालन में नप की ओर से जरूरत के अनुसार मदद की जाएगी। सेवा के सफल होने पर शहर में बस स्टापेज के बोर्ड लगवाए जाएंगे। सिटी बस सेेवा समय की मांग है। इससे आमजन कम पैसे में बेहतर सेवा का लाभ उठा सकेंगे। कॉलेज जाने के लिए लड़कियों को पैदल या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। बस चलने ने छात्राओं को भी राहत मिलेगी।
- भारती सैनी, चेयरमैन नप।

बस सेवा शुरू होने से आम लोगों को राहत मिलेगी। इसका किराया वाजिफ होना चाहिए। ताकि लोग इस सेवा का अधिक लाभ उठा सके। लोगों को भी इस सेवा को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। अभी तक लोगों को ऑटो का सहारा था। अब उन्हें सस्ती सेवा मिल सकेगी।
- सरला यादव, पार्षद

काफी संख्या में लड़कियां रोजाना कॉलेज जाती हैं। बस सेवा होने से उनकी राह आसान हो जाएगी। दूसरा लोगों को भी ऑटो के राहत मिलेगी। बस सेवा नहीं होने से अभी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर रोडवेज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
- गीता देवी, पार्षद।

रोडवेज की सिटी बस सेवा सराहनीय है, लेकिन इसका किराया वाजिफ होना चाहिए। बस का समय भी लंबा नहीं होना चाहिए। रोडवेज की पहल से सभी को राहत मिलेगी। लड़कियों को घर से लेकर कॉलेज तक का सफर सुरक्षित होगा। सभी को इस सेवा का लाभ लेना चाहिए।
- रजनी,

लोगों की जरूरत के अनुसार सिटी बस सेवा का टाइम तय किया जाना चाहिए। ताकि सभी लोगों को राहत मिले। इससे लोगों को बस स्टैंड से शहर में पहुंचने में राहत मिलेगी। बस का किराया पांच रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। बस सेवा को सफल बनाने में सभी को सहयोग देना चाहिए।

- निशा मान, गृहणी।

रोडवेज की सिटी बस सेवा शुरू होने से छात्राओं समेत अन्य को भी राहत मिलेगी। शहर के लोगों का आवागमन सुविधाजनक हो सकेगा। जल्द रोडवेज को अमलीजामा पहनाना चाहिए। इसके अलावा बस को कोर्ट रोड, हुडा सेक्टर पर भी चलाना चाहिए। जिससे सभी को राहत मिल सके।
- मंजू शर्मा, शिक्षिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed