{"_id":"5c44cbdabdec22739c3fd50f","slug":"31548012506-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी संघ की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की हुई बैठक
विज्ञापन
कर्मचारी मांगों को लेकर 5 फरवरी को देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को यादव धर्मशाला में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान पूर्णचंद ने की। इस अवसर पर जिला प्रधान ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी छह साल से मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। मांगों को लेकर विधायकों, सांसदों व उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दे चुके हैं। लेकिन सरकार ने आज तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को उत्तरी हरियाणा और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों समेत सभी बिजली निगमों के मुख्यालयों पर एक दिन का सामूहिक धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने मांग कि विधवा पेंशनरों को एलटीसी सुविधा नहीं दीं जा रही। पुराने और नए रिटायर्ड व्यक्ति की पेंशन एक सामान की जाए, रेगुलर की तर्ज पर बिजली भत्ता, शिक्षा भत्ता व विकलांग भत्ता दिया जाए, पेंशन पर इनकम टेक्स लागू न किया जाए, महिलाओं की तर्ज पर पुरुषों को भी 65 वर्ष की बजाए 60 वर्ष के बाद हरियाणा रोडवेज की बसों में आधा किराये की छूट दी जाए। इस अवसर पर जगनलाल, धर्मेंद्र यादव, दुलीचंद्र, सुगनचंद्र, होशियार, कल्याण सिंह, महेंद्र, ओमप्रकाश, हवासिंह, धनश्याम, गुरुदयाल, रामनिवास, रामौतार, हिरालाल, मामन, ताराचंद, बनवारी, बहादुुर सिंह, सूबेसिंह, ईश्वर सिंह व बाबूलाल आदि मौजूद थे।