फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हाईटेंशन की जर्जर तारों को बदलवाने के लिए सतनाली- लोहारू मार्ग पर लगाया जाम

हाईटेंशन की जर्जर तारों को बदलवाने के लिए सतनाली- लोहारू मार्ग पर लगाया जाम

Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन की जर्जर तारों को बदलवाने के लिए सतनाली- लोहारू मार्ग पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। खंड के गांव जवाहरनगर में स्टेडियम के ऊपर से गुजर रहे जर्जर हाईटेंशन लाइन के तार को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सतनाली-लोहारू सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद करीब छह बजे जाम खोल दिया। शाम करीब 5:15 बजे ग्रामीणों की ओर से लगाए गए जाम की सूचना के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र कौशल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी।

बिजली निगम के एक्सईएन बुधराम पंवार से मोबाइल पर बात कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। सोमवार शाम इस लाइन का तार टूटकर गिर गया था। जिस तार गिरा उस समय खिलाड़ी अभ्यास कर लौट चुके थे। अगर कुछ देर पहले तार गिरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलवाने और लाइन को मैदान से बाहर करने की मांग की। बिजली निगम के एक्सईनए बुधराम पंवार ने कहा कि इस बारे में मुख्यालय को सूचित कर दिया है। जल्द ही एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करा दिया जाएगा। लाइन को खेल मैदान से बाहर के एरिया में स्थानांतरित करने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed