फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बीए की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का एक आरोपी गिरफ्तार

बीए की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बीए की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस ने सतनाली क्षेत्र के गांव से बीए की नाबालिग छात्रा को अगवा कर होटल में दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस केस की जांच डीएसपी सतेंद्र कुमार करेंगे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ी है।
पुलिस के अनुसार छात्रा का अपहरण कर होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप गांव डालनवास का निवासी के रूप में हुई। पीड़िता की सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे नारनौल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। छात्रा ने छाती में दर्द होने की शिकायत दी थी। चिकित्सकों ने उपचार के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता को तीन अलग-अलग होटल में ले जाकर निशानदेही कराई। पीड़िता से दुष्कर्म किए जाने वाले होटल की पहचान का प्रयास किया।
विज्ञापन


यह था मामला
बीए प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा 24 जनवरी को महेंद्रगढ़ राजकीय कॉलेज से अपने घर लौट रही थी। परिजनों ने सतनाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। 26 जनवरी को कादमा गांव के पास नाबालिग छात्रा बरामद हुई थी। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि बाइक पर आए दो युवक उसका अपहरण करके होटल में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के बयान पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई हैं।
- सतेंद्र कुमार, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed