{"_id":"5a64d8ba4f1c1bcb268b59be","slug":"201516558522-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर की जांच
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक के विशेष दूत और गुप्तचर विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर विभिन्न होटलों और रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाली संदिग्ध सवारियों की पूर्णतया जांच की।
एसपी के विशेष दूत राजकुमार गुप्तचर विभाग के एएसआई भीमसिंह हवलदार पवन कुमार, हवलदार शिव प्रकाश तथा जसबीर ने कनीना रोड और नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित विभिन्न होटलों पर जाकर रजिस्टरों की जांच की तथा होटलों में रहने वाले अस्थाई लोगों की भी जांच की। उन्होंने होटल संचालकों को हिदायत दी कि किसी भी व्यक्ति को बिना आईडी के ठहरने न दें। इसके अलावा जिस व्यक्ति पर भी संदेह हो उसकी जानकारी पुलिस थाने में तुरंत दें। टीम ने सुबह और शाम रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन पर चलने वाली सवारियों की भी जांच की। साथ ही स्टेशन अधीक्षक से भी मुलाकात करके इस बात का आग्रह किया कि स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत प्रभाव से पुलिस सूचित करें।