फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीएम का दौरा देख बदली पार्क की सूरत, अन्य पार्कों की ओर नहीं ध्यान

सीएम का दौरा देख बदली पार्क की सूरत, अन्य पार्कों की ओर नहीं ध्यान

Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीएम का दौरा देख बदली पार्क की सूरत, अन्य पार्कों की ओर नहीं ध्यान
सीएम साहब! शहर के अन्य पार्कों का भी कर लें अवलोकन
विज्ञापन


नारनौल। मुख्यमंत्री के 23 जनवरी के दौरे को देखते हुए शहर के सुभाष पार्क की सूरत बदलने लगी है जबकि अन्य पार्कों की हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर के लगभग सभी पार्कों की हालत दयनीय बनी हुई है।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर 23 जनवरी को सुभाष पार्क में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए इस पार्क की सूरत भी बदलने लगी है। पार्क में दो दिन से लगातार काम हो रहा है। जबकि शहर के अन्य पार्कों की हालत की ओर ध्यान नहीं दिया रहा। लोगों का कहना है कि जैसे सीएम साहब के दौरे के कारण इस पार्क की ओर ध्यान दिया गया है, वैसे ही शहर के अन्य पार्कों की ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सीएम 23 जनवरी को आजाद हिंद फौज के जीवित सेनानियों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में सम्मानित करेंगे। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के चलते नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क के चार चांद लग गए हैं। प्रशासन ने इस पार्क को सुधारने के लिए ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। जिसके चलते दस दिनों पहले तक बदहाल इस पार्क की सूरत बदलने लगी है। पार्क के चारों ओर की दीवारों को ठीक कर दिया गया है। वहीं नेताजी की मूर्ति के चारों ओर फैंसी ग्रिल भी लगा दी गई है। पार्क के झूलों को ठीक कर दिया गया है। मुख्यद्वार की जाली पर प्लास्टिक की चद्दर लगा दी गई है। पार्क में बड़े-बड़े बनावटी पौधे भी लगाए गए हैं। वहीं दीवारों पर रंग रोगन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदहाल हैं शहर के अन्य पार्क
बेशक प्रशासन ने सीएम के दौरे के तहत सुभाष पार्क की सुध ले ही है लेकिन इस पार्क के अलावा पुरानी मंडी स्थित राव तुलाराम पार्क, टीवी टावर स्थित राव बंशी सिंह पार्क, चितवन वाटिका तथा भगवान महावीर पार्क की हालत खस्ता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

दस दिन पहले बदहाल था पार्क
सुभाष पार्क की बदहाली तथा यहां पर लावारिस पशु घुसने का मुद्दा हाल ही में हुई ग्रिवेंस की बैठक में उठ चुका है। वहीं इस पार्क की हालत दस दिन पहले बहुत ही खराब थी। यहां पर पशुओं का घुसना आम बात थी तथा दरवाजे व दीवार भी टूटी हुई थी।

बस नाम की है चितवन वाटिका
शहर के लोक निर्माण विश्रामगृह के सामने स्थित महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका अब केवल नाम की ही रह गई है। वैसे तो यहां से हर रोज अधिकारियों का आना जाना रहता है लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। इस पार्क में घास गायब है और सुरक्षा के नाम पर एक तार भी नहीं लगा हुआ है। इस पार्क में न ही किसी प्रकार के पेड़ हैं और न ही किसी प्रकार के झूले या अन्य पार्क जैसी सुविधाएं। जिसके कारण यह पार्क केवल रैलियों, जनसभाओं, धरना प्रदर्शन व बैठक के लिए ही रह गया है।

महावीर पार्क में गंदगी का अंबार
भगवान महावीर शापिंग कांप्लेक्स पार्क का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां पर कुछ हरियाली जरूर है, मगर कोई सुविधाएं नदारद हैं। वहीं हर वक्त यहां का गेट बंद रहता है। जिससे यहां घूमने के आने वाले परेशान रहते हैं। पार्क में गंदगी का भी बुरा हाल है।

राव तुलाराम और बंशी सिंह पार्क की हालत खस्ता
मोहल्ला पुरानी मंडी स्थित राव बंशी सिंह पार्क व सब्जी मंडी के पीछे स्थित पहाड़ी पार्क के भी हालात खस्ता हैं। राव तुलाराम पार्क में घास के नाम पर कुछ भी नहीं उगा हुआ। पार्क में सिर्फ झाड़ियां ही झाड़ियां उगी हुई हैं। वहीं पार्क के आसपास गंदगी का आलम बना हुआ है। पार्क के आसपास रहने वाले लोग अनेक बार गंदगी को लेकर शिकायत भी कई बार कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस है।
शहर के सौंदर्यीकरण को देखते हुए पार्कों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल सीएम के दौरे के चलते सुभाषचंद्र बोस पार्क को ठीक किया जा रहा है। दौरे के समय सीएम से इस पार्क के अलावा अन्य शहर के सभी पार्कों को सुंदर बनाने के लिए बजट की डिमांड की जाएगी।

-भारती सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल
सुभाष पार्क शहर का यह बड़ा पार्क है। यहां पर लोगों का ज्यादा आवागमन रहता है। फिलहाल इस पार्क का सुधारीकरण हो रहा है। आने वाले समय में शहर के सभी पार्कों को भी सुधारा जाएगा।
-अभय सिंह, ईओ, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed