फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   19 students from the district have been selected for Level-2 of Super-100.

Mahendragarh-Narnaul News: सुपर-100 के लेवल-2 में जिले के 19 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Fri, 08 May 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
19 students from the district have been selected for Level-2 of Super-100.
फोटो नंबर-03जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। सुपर-100 कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-28 बैच के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले से कुल 57 विद्यार्थियों ने लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनमें से 19 विद्यार्थियों ने लेवल-2 परीक्षा में सफलता हासिल कर अंतिम चयन प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 13 मई 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस, ग्राम बारना में आयोजित की जाएगी। सभी विद्यार्थियों को अपने माता-पिता व अभिभावक के साथ सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि राज्यभर से कुल 521 विद्यार्थियों का चयन सुपर-100 बैच 2026-28 के लिए किया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को आधार कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा 10 की प्रोविजनल मार्कशीट, सुपर-100 लेवल-2 योग्यता प्रमाणपत्र, परीक्षा आईडी कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (एसएलसी), परिवार पहचान पत्र, बैंक पासबुक की प्रति तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यार्थियों को हॉस्टल में रहने के लिए आवश्यक सामान भी साथ ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7206758099 जारी किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के चयनित विद्यार्थियों को समय पर कुरुक्षेत्र पहुंचने के लिए सूचित करें। उन्होंने कहा कि सुपर-100 योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी एवं मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी।

साथ ही विद्यार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी शिक्षा विभाग की ओर से की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed