फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रणबाकुरों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा -राव इंद्रजीत

रणबाकुरों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा -राव इंद्रजीत

Wed, 30 Jan 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
रणबाकुरों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा -राव इंद्रजीत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा रणबांकुरों की कुर्बानियों की बदौलत ही हम सुख-चैन की सांस ले पा रहे हैं। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नसीबरपुर 30 करोड़ की लागत से शहीद स्मारक बनाया जाएगा। जिसमें 1857 की क्रांति के बाद से अब तक के सभी शहीदों के नाम अंकित होंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मंगलवार को आदर्श रामलीला मैदान में इंकलाब संगठन की ओर से महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर आयोजित शहीद सम्मान काव्यांजली में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को यादगार बनाने के लिए शहीद स्मारक नसीबपुर में व अंबाला में 30-30 करोड़ की लागत से शहीद स्मारक बनेंगे। नसीबपुर के मैदान में अमर शहीद राव तुलाराम ने दुश्मन अंग्रेजों को पराजित किया।महाराणा प्रताप ने राजस्थान के हल्दी घाटी के मैदान में मुगलों को नाकों चने चबवाए। इस मौके पर इंकलाब संगठन के अध्यक्ष एवं जिला पार्षद कुलदीप सुरजनवास, जिला पार्षद प्रदीप मालडा, नवीन मित्तल, यादव सभा प्रधान प्रेमराज, पवन खैरवाल, नरेश यादव, अशोक बवानिया, सत्यव्रत शास्त्री, कंवर सिंह यादव, अमरजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वीरांगनाओं को किया सम्मानित
इस मौके पर राव इंद्रजीत ने शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। गांव भुुरजट निवासी शहीद बुध सिंह की वीरांगना अनोख देवी को शॉल भेंट किया। खेड़ी गांव निवासी 1965 के अशोक चक्र विजेता बुध सिंह सम्मानित किया। अतिथियों ने शहीद स्मारिका का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी वाह-वाह की तरह मेरी भी राज्यसभा की टाइमिंग गलत थी...
काव्याजंलि सम्मेलन में कवि कुमार विश्वास ने राहुल गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य कसे। उन्होंने अपने चुटीले अंदाज में लोगों का खूब मनोरंजन किया। विश्वास ने कहा कि आजकल न्यूज चैनलों का बुरा हाल है। कुछ चैनल दिखाते हैं कि देश गर्त में जा रहा है। कुछ दिखाते हैं कि पिछले 65-70 साल में अब तक कुछ नहीं हुआ, अब हो रहा है। विश्वास ने कहा राव साहब मेरी दुआ बहुुत काम आती है। 2006 में एक सीएम को पीएम बनने की शुभकामनाएं दे आया था। वह पीएम बन गया। पिछली सरकार में एक मनमोहन था, बाकी सभी प्रधानमंत्री थे। इस सरकार में एक पीएम है, बाकी सभी मनमोहन हैं। जल्द ही देश में चुनाव होने वाले हैं। एक पक्ष के पास मुद्दा नहीं तो पिछले 65-70 सालों की विफलता गिना रहे हैं। दूसरे गुट के लोग इनको हटाने को ही सबसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। राहुल की झप्पी और आंख मारने पर भी व्यंग्य किया। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर व्यंग्य को दर्शकों से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह से आपकी वाह-वाह की टाइमिंग गलत है उसी तरह से मेरी राज्यसभा वाली टाइमिंग गलत थी।

जोश भरा, तालियां बटोरी, गुदगुदाया
- राजस्थान से आए विनित चौहान ने वीर रस की कविता सुनाकर जोश भरा।
- मुमताज नसीम ने अपनी गजल व नज्म से तालियां बटोरी।
- दिल्ली से आए चिराग जैन ने अपने अंदाज से गुदगुदाया।
- स्थानीय सुरेश मक्कड़ ने अपने महेंद्रगढ़ शहर पर लिखी कविता से ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed