फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   केबल नेटवर्क मालिक पर लगाया मनमाना किराया लेने का आरोप, जताया रोष

केबल नेटवर्क मालिक पर लगाया मनमाना किराया लेने का आरोप, जताया रोष

Thu, 18 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
केबल नेटवर्क मालिक पर लगाया मनमाना किराया लेने का आरोप, जताया रोष
केबल नेटवर्क मालिक पर लगाया मनमाना किराया लेने का आरोप
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव में चला रहे केबल संचालकों ने स्थानीय केबल नेटवर्क पर मनमाना किराया लेने का आरोप लगाते हुए रोष जताया तथा इसकी शिकायत पुलिस में दी है।
गांवों के केबल का काम देख रहे शिवचरण, विनोद कुमार, गजराज, मनोज, संदीप, कुलदीप आदि ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि सेट अप बाक्स लगाते समय अन्य नेटवर्क से दस रुपये कम लेने की बात कही थी, लेकिन अब जब सेटअप बाक्स लगा दिए गए तब पैसे अधिक लेने की बात कह रहा है। जब हमने कम रुपये देने की बात कही तो उन्होंने सेटअप बाक्स को बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि वे गांव में इसी नेटवर्क से केबल चलाने का काम करते है। हम लोगों ने गांव में सेटअप बाक्स लगा दिए जिस पर उनका लाखों रुपये का खर्च हो चुका है। अब इसे बदल कर दूसरा नहीं लगा सकते। इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने हमारे से दस रुपये ज्यादा लेने शुरू कर दिए है। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने सेटअप बाक्स को बंद कर दिया। केबल संचालकों के साथ पूर्व चेयरमैन बलीराम व पूर्व सरपंच सतपाल भी थाने में पहुंचे। उनका कहना है कि वे समझौता के प्रयास में आये है। उनका प्रयास है कि इनका मामला सुलझाया जा सके। थाने में शिकायत देने से पहले थाने के गेट पर खड़े होकर विरोध जताते हुए कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed