{"_id":"5a5d065c4f1c1b7c268b4972","slug":"171516045916-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी से मिले ट्रक रिपेयर करने वाले मिस्त्री, मिला सकारात्मक आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी से मिले ट्रक रिपेयर करने वाले मिस्त्री, मिला सकारात्मक आश्वासन
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी से मिले दुकानदार, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ट्रक रिपेयरिंग मिस्त्री और ट्रक स्पेयर पार्ट्स के दुकानदारों ने सोमवार को अपनी मांगों का ज्ञापन एसपी की अनुपस्थिति में डीएसपी बलजीत सिंह को सौंपा।
हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि ट्रक रिपेयरिंग के लिए गोशाला रोड, बहरोड़ रोड व पुरानी मंडी रोड से आते हैं। लेकिन कुछ पुलिस कर्मी गाड़ियों को रोक कर वहां से वापस कर देते हैं। जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया। डीएसपी ने ट्रक मिस्त्री और ट्रक स्पेयर पार्ट्स दुकानदारों की समस्या सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि आगे इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अग्रसेन चौक, राजीव चौक व नई मंडी तक खाली गाड़ियां नहीं रोकी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिस कर्मी खाली गाड़ियों को रोकता है तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दे। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल के जिला महासचिव संदीप नूनीवाल, जिला उपप्रधान बजरंग लाल गुप्ता, उपप्रधान राजेश अग्रवाल, रवि कुमार सोनी, उमराव मिस्त्री, रोहताश मिस्त्री, शेरसिंह भगत, धीरज, मनोज, राजेंद्र, रिंकू, विनय, गिरधारी लाल, रमेश कुमार, सोमदत्त मिस्त्री, ओमप्रकाश, प्रकाश मिस्त्री, बाबूलाल, गोलू मिस्त्री, राकेश व भगवान दास आदि मौजूद थे।