{"_id":"5a60f1a54f1c1b74268b5232","slug":"161516302757-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए ‘महेंद्रगढ़ हैल्प फॉर महेंद्रगढ़’ मुहिम की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए ‘महेंद्रगढ़ हैल्प फॉर महेंद्रगढ़’ मुहिम की शुरुआत
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए ‘महेंद्रगढ़ हैल्प फॉर महेंद्रगढ़’ मुहिम की शुरुआत
नारनौल। खेल और शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चे जो धन के अभाव में प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते उनके लिए ‘महेंद्रगढ़ हेल्प फॉर महेंद्रगढ़’ की मुहिम की गई है। उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने वीरवार को इस मुहिम की शुरुआत की। इस मौके पर उपायुक्त ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में जिले का नाम रोशन करने वाली गणेश कालोनी की कविता को सम्मानित किया।
डीसी ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों को आर्थिक मदद के लिए इस मुहिम की शुरुआत की गई है। ऐसे में जरूरी है कि जिले के नागरिक ही जिले की इन प्रतिभाओं की सहायता करें। उपायुक्त ने कविता को 4 से 7 जनवरी तक नागपुर के जिला वासिंग में आयोजित हुई 24 वीं राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर दोनों ही वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने और चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब हासिल करने और विश्व चैंपियनशिप में चयन होने पर बधाई दी। उपायुक्त ने कहा कि कविता का डाटर ऑफ महेंद्रगढ़ में नाम शामिल करने के साथ-साथ गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह खिलाड़ी अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर कविता ने बताया कि खेल के अभ्यास व डाइट के लिए आर्थिक तंगी होने के कारण वह खेल जगत में अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। विश्व चैंपियनशिप में जाने के लिए 65 हजार फीस व बेहतर डाइट की आवश्यकता है। कविता का प्रतिमाह मंगवाए जाने वाले सप्लीमेंट का खर्चा तीस हजार का है। खिलाड़ी कविता ने बताया कि उनकी मां की लगभग तीन माह पूर्व आकस्मिक मौत के कारण घर की जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। ऐसे हालात में उनके लिए एक साथ कई जिम्मेदारियां निभाने में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि कोई भी संस्था या कोई व्यक्ति कविता की मदद करना चाहता हैं तो कर सकते हैं। इस मौके पर कविता के दादा यादराम व भाई संजय के साथ साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।