{"_id":"5a64d8c14f1c1b86268b5963","slug":"151516558529-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व मंत्री राव बंशी सिंह की पुण्य तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व मंत्री राव बंशी सिंह की पुण्य तिथि
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पूर्व मंत्री स्व. राव बंशी सिंह की 22वीं पुण्य तिथि उनके पैतृक गांव मंढाणा में रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई। इस मौके पर उनके पुत्र व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे भी उनके पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जनता की सेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि राव बंशी सिंह का मानना था कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इसी सिद्धांत पर चलते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के हर वर्ग की सेवा की। उनके दिल में महिलाओं, मां-बहनों के लिए अपार श्रद्धा व सम्मान था। सदैव उन्होंने महिला कल्याण के कार्य किये। स्व. राव बंशी सिंह सदैव समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े दिखाई दिए चाहे वो दलित हों, पिछड़े हों या गरीब हों। उन्होंने सबको सम्मान दिया व उन्हें प्यार के साथ साथ उनके कार्य किये तभी तो आप सभी लोग पूर्ण श्रद्धा के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने हर वर्ष यहां आते हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने न केवल दक्षिणी हरियाणा बल्कि पूरे प्रदेश में विकास रोकने व युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का हर वर्ग मौजूदा सरकार से तंग आ चुका है।
विज्ञापन
इससे पूर्व गांव मंढाना में राव बंशी सिंह की समाधि पर शरणानंद महाराज व अन्य साधु संतों ने हवन यज्ञ पूर्ण करवाया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी से अंजू व मंजू बहने, राव देवेंद्र सिंह, कृष्ण राव, चौ. मूला राम पूर्व विधायक, डॉ. आरसी यादव बहरोड़, सुमन यादव बहरोड़, गोविंद भारद्वाज, गोपाल शरण गर्ग चेयरमैन, रमेश यादव, सतबीर नोताना जिलाध्यक्ष इनेलो, सतीश कुमार पूर्व जिला प्रमुख, सुरेंद्र पटवा पूर्व पार्षद, सतपाल यादव हांसी, प्रवीण चौधरी चेयरमैन, सतपाल दहिया, राव होशियार सिंह, आरडी कौशिक रजिस्ट्रार अस्थल बोहर, डॉ. ओमकार यादव, जगदीश यादव पूर्व जिला प्रमुख, सुमेर सिंह चेयरमैन, एडवोकेट राकेश शर्मा नसीबपुर व गांव मंढाना कि सैकड़ों महिलाओं व ग्राम वासियों के साथ साथ अनेक सरपंच व पूर्व सरपंच उपस्थित थे।