फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर लिया पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला

भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर लिया पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला

Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर लिया पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के एक और सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को भौचक्का कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने एलओसी के भीतर घुसकर 80 किलोमीटर तक अंदर जाकर जैश-ए-मुहम्मद के कैंपों को तबाह कर आक्रामक होने का परिचय दिया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसे सबक सिखाया है। लोगों का कहना है कि भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में हमला कर पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उनका कहना है कि भारत को ओर अधिक कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिल सके। पाकिस्तान देश में लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने में मदद कर रहा है। ऐसी में भारत को अब पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों की कमर तोड़ देनी चाहिए। पुलवामा हमले को लेकर जनता में भारी आक्रोश था।
----
पाकिस्तान को मिला कड़ा जवाब
मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना ने एक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को भौचक्का कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने आतंकवादियों को सबक सिखाया है। भारत ने आक्रामक होने का परिचय दिया है। एलओसी पार कर 300 से ज्यादा आतंकी मारकर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। भारत ने यह दूसरी बड़ी एयर स्ट्राइक की है। - भारत भूषण, सेवानिवृत्त कमांडर
विज्ञापन

--
इस हमले में बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद का सबसे बड़े कैंप को तबाह कर भारतीय वायुसेना ने पुलवामा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। ऐसा कदम उठाने के लिए सरकार बधाई की पात्र है। एयरफोर्स की बालाकोट में मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर बेहतर काम किया है। सरकार ने हमला कर अच्छा कदम उठाया है। रोहताश, सेवानिवृत्त कमांडर
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला लिया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर 300 से ज्यादा आतंकी मारकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना को फियर एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सबक सीखना चाहिए। - सुरेश, पूर्व सैनिक
------
भारतीय सेना ने सफल एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को कड़ा जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 ने बालाकोट में मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। भारतीय सेना ने एलओसी पार कर आतंकियों की कमर तोड़ दी है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसे सबक सिखाया है। ग्यारसी लाल

--
भारत ने एलओसी पार हमला कर पुलवामा हमले का बदला लिया है। पुलवामा हमले को लेकर जनता में भारी आक्रोश था। लोग आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को तड़के हमला कर आतंकियों को इसका कड़ा जवाब दिया है। यह हमला कर शहीद जवानों की शहादत का बदला लिया है। -बुधराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed