फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सतनाली 2

सतनाली 2

Tue, 16 Jan 2018 01:30 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
सतनाली 2
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। खंड के गांव बलाना में शनिवार देर रात्रि बाड़े में बंधी 14 भेड़ चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद एवं एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माधोगढ़ चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बलाना निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया है कि उसके पास करीब 30-35 भेड़े थी। शनिवार शाम वह रोज की तरह अपनी भेड़ों को बाड़े में बांधकर घर चला गया था। अगली सुबह आकर देखा तो बाड़े का फालसा खुला पड़ा था और सारी भेड़े गायब थी। उनके गले में बंधी हुई घंटियां वहीं पड़ी थी। आसपास खोजने पर गांव की बनी में कुछ भेड़े तो मिल गई जबकि उसकी 14 भेड़ नहीं मिली। शिकायत में बताया गया है कि भेड़ की चोरी में गांव के ही अशोक एवं एक अन्य का हाथ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed