{"_id":"5c1408f1bdec2253e04bfc27","slug":"11544816881-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल हरनाथ में बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी सवारों ने चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल हरनाथ में बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी सवारों ने चलाई गोली
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव नांगल हरनाथ में बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी सवार युवकों ने बुलेरो चालकों पर हवाई फायर किए। विनोद ने बताया कि गांव के ही अजीत, रवि, महेंद्रगढ़ निवासी शैलेष ने उनकी गाड़ी पर फायर किए। फायर करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 दिसंबर की रात वह अपने साथी संदीप, हिम्मत और सुदीप के साथ बुलेरो में सवार होकर गांव झगड़ौली में लड़की की शादी में गए थे। लड़की की शादी में कन्यादान डालने के बाद घर जा रहे थे। जब नांगल हरनाथ से निकले तो अचानक एक गाड़ी चालक ने पीछे से आकर हमारी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी। गाड़ी में से अजीत उर्फ जीता उतरकर आया। आते ही अजित ने हमारी गाड़ी पर दो फायर किए। रवि के हाथ में भी लोहे की रॉड थी। महेंद्रगढ़ निवासी शैलेष गाड़ी चला रहा था। उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट नहीं थी। फायर करने के बाद उपरोक्त सभी आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। विनोद ने मौके से गोली का एक खोल उठाकर पुलिस को सौंपा है। विनोद ने बताया कि अंधेरा होने के कारण दूसरा खोल मौके पर नहीं मिल सका। विनोद ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। विनोद ने खुद के लिए जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है।