फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   115 Patwari and 10 Kanungo of the district started a three-day strike regarding their demands

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 115 पटवारी व 10 कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की तीन दिवसीय हड़ताल

Mon, 26 Dec 2022 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
115 Patwari and 10 Kanungo of the district started a three-day strike regarding their demands
महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रकट दी रेवेन्यु पटवारी एवं कानूनगो एसोसिए? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले शहर के पटवारी व कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। एसोसिएशन द्वारा पहले दिन नारनौल व दूसरे दिन महेंद्रगढ़ तथा तीसरे दिन कनीना में धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार कर ली है। पटवारी व कानूनगो की हड़ताल की वजह से लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि जिलाभर में पटवारियों व कानूनगो ही हड़ताल के चलते तहसीलों में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हुआ तथा लोग भी अपने कार्यों के लिए पटवारियों व कानूनगो के कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे। जिला प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि शहर के पटवारी व कानूनगो अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। सुबह वे अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय नारनौल के लिए रवाना हुए जहां दिनभर धरने पर रहे। उनकी मुख्य मांगें वेतन वृद्धि है। उन्होंने बताया कि सभी पटिवारियों एंव कानूनगो ने सरकार द्वारा पटवारियों के वेतन वृद्धि संबंधि आश्वासन के वादा खिलाफी में कार्य का बहिष्कार किया। पटवारियों के वेतन वृद्धि संबंधि 22 सालों से चल रही मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। अब आरपार की लड़ाई होगी। इस विषय में फाइल नंबर 5599 वित्तीय विभाग द्वारा मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री की संस्तुति उपरांत भी बिना स्वीकृति के वित्तायुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग को वापिस भेज दी गई जिसके विरोध स्वरूप प्रदेशभर के पटवारी एवं कानूनगो ने कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिलेभर में 115 सर्कल पटवारी व 10 कानूनगो रहेंगे हड़ताल पर
जिले में 115 सर्कल पटवारी और 10 सर्कल कानूनगो है जबकि महेंद्रगढ़ उपमंडल में 39 सर्कल पटवारी व 3 सर्कल कानूनगो कार्य करते हैं। वर्तमान में उन्हें 2400 ग्रेड पे मिलता है जिसका बेसिक 25500 रुपये होता है। उनका 4200 ग्रेड पे होना चाहिए जिसका बेसिक 35400 रुपये होता है। सभी पटवारी व कानूनगो द्वारा 26 से 28 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार का निर्णय लिया है। विरोध स्वरूप सभी पटवारी एवं कानूनगो संगठित होकर 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़, 28 दिसंबर को कनीना मंडल पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सचिव राकेश कुमार पटवारी ने बताया कि वेतन वृद्धि के विषय में यदि कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है तो प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार आगे की रणनीति अनुसार अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर भूपेश, विरेंद्र, देवेंद्र, विकास पूनिया, धर्मवीर, बाबर, प्रदीप, ऋषि, उत्तम, हरपाल, परशुराम, सुरेश शेखावत, संदीप, अरुण, विजय, सुनील यादव, जोगेंद्र पटवारी, शिवकुमार, दुलीचंद, राजेंद्र कानूनगो शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed