{"_id":"5c5c2f7ebdec22116d2d8242","slug":"111549545342-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-- हिसार-महेंद्रगढ़-रेवाड़ी पेसेंजर का दिल्ली तक विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-- हिसार-महेंद्रगढ़-रेवाड़ी पेसेंजर का दिल्ली तक विस्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी का दिल्ली तक विस्तार दे दिया गया है। यह ट्रेन सुबह आठ बजे महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होगी। तिलक ब्रिज-सादलपुर ट्रेन को श्रीगंगानगर तक विस्तार दिया गया है। दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान और जयपुर जोन के सलाहकार समिति सदस्य सुंदरलाल जोरासिया ने बताया कि रेलवे ने महेंद्रगढ़ के लिए कई सौगात दी हैं।
हिसार-महेंद्रगढ़-रेवाड़ी में पैसेंजर गाड़ी 54309-10 को दिल्ली तक विस्तार दे दिया गया है। यह गाड़ी महेंद्रगढ़ से प्रतिदिन प्रात: आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। तिलक ब्रिज-सादलपुर को श्रीगंगानगर तक विस्तार किया गया है। कामाख्या-जैसलमेर का सतनाली स्टेशन पर ठहराव किया गया है। रेलवे विभाग ने महेंद्रगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन को 10 लाख रुपये का पैकेज दिया है।
बुचावास स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए प्लेटफार्म को ऊंचा उठाया जाएगा। बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस का भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। कनीना, सतनाली, डहीना रेलवे स्टेशनों पर एवीटीएम मशीनें लगाकर लोगों को टिकट लेने में सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि रेलवे से इन मांगों को लेकर रेल यात्री संघ लगातार मांग उठा रहा था। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह भी इन मांगों को लेकर कई बार लेटर लिख चुके थे। रेलवे की ओर से जारी किए गए बजट में इन मांगों को पूरा किया गया है।