फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   संघर्ष समिति ने कहा राव दान सिंह विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रहे

संघर्ष समिति ने कहा राव दान सिंह विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रहे

Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने कहा राव दान सिंह विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रहे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय की मांग को लेकर मंगलवार को राव तुलाराम चौक पर अनिश्चितकालीन धरना 5वें दिन भी दिया। धरने का नेतृत्व बाबूलाल महायच ने किया। समिति सदस्य और सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला का मुख्यालय नारनौल में होने के कारण जनता परेशान है।

महेंद्रगढ़ जिला आज भी अपने अस्तित्व कि लड़ाई लड़ रहा है। यहां कि जनता हर रोज अपने कार्य के लिए नारनौल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिससे जनता को समय और पैसे दोनों का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष के दौरान राव दान सिंह ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। विपक्ष का काम होता है कि वो जनता के सुख-दुख की बात सरकार के सामने रखे। जनता कि आवाज सरकार तक पहुंचाए लेकिन वो इस काम में पूर्ण रूप से विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानेगी तब तक धरना जारी रहेगा। मंगलवार को क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने धरने को समर्थन दिया। इस अवसर पर राजबीर प्रधान, बाबूलाल महायच, संजय रिवासा, विक्रम माजरा, दिनेश सोनी, सुरेंद्र भगड़ाना, मनीष राजपूत, मोनी यादव, अमर सिंह नंबरदार, ओमप्रकाश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed