फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   LPG connection

अब नहीं रहेगी गैस की किल्लत

Thu, 21 Nov 2013 06:01 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Nov 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
LPG connection
वर्षों से एलपीजी के संकट से जूझ रहे कुरुक्षेत्रवासियों की परेशानी जल्द
विज्ञापन
ही दूर होने वाली है। एलपीजी आपूर्ति करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के तेरह स्थानों के लिए एजेंसियां मंजूर कर ली हैं और योग्य उम्मीदवारों से वितरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से ये एजेंसियां क्षेत्र को मिली हैं। खासकर बबैन के लिए उन्होंने 24 से ज्यादा चिट्ठियां लिखीं थीं। बबैन में गैस एजेंसी न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। जिंदल हाउस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सांसद नवीन जिंदल ने पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में एलपीजी एजेंसियां आवंटित करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय को कई चिट्ठियां लिखीं।

तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री विरप्पा मोइली, राज्यमंत्री आरपीएन सिंह व जितिन प्रसाद ने इन पत्रों का जवाब भी दिया और एलपीजी संकट दूर करने के उपायों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। सांसद जिंदल के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के तेरह स्थानों पर एलपीजी एजेंसियां स्वीकृत हुई हैं। इनमें कुरुक्षेत्र को एक, थानेसर को दो और पिपली को एक एजेंसी आवंटित करने का फैसला किया गया है।

ये सभी एजेंसियां भारत पेट्रोलियम की होंगी। पिपली को इंडियन ऑयल की एक अतिरिक्त एजेंसी आवंटित करने का भी फैसला किया गया है। इन सबों के लिए चयनित वितरकों को 2013-14 के लिए ढाई लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करानी होगी।

कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसी मंजूर की गई है। इसके लिए भी ढाई लाख रुपये सिक्योरिटी जमा करानी होगी। लेकिन हिंदुस्तान पेट्रोलियम की लाडवा और पिहोवा की सियालकोटी फार्म, तिलकनगर व पूजा कॉलोनी प्रिथु नगर के लिए चयनित वितरकों को पांच लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed