फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man committed suicide by hanging himself at home

Kurukshetra News: युवक ने घर पर फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself at home
कुरुक्षेत्र। झांसा गांव में एक व्यक्ति ने पंखे पर रस्सी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त संजीव कुमार 38 के रूप में हुई। संजीव मेहनत-मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रामकुमार निवासी झांसा ने बताया कि उसका भाई संजीव कुमार मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। बुधवार दोपहर को वह अपनी पत्नी कविता व बच्चों के साथ घर पर ही मौजूद था। करीब दो बजे उसने अपने कमरे में जाकर कुंडी लगा दी। काफी देर तक संजीव बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी कविता ने दरवाजा खटखटाया, मगर संजीव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। शोर मचाने पर उसका भतीजा राहुल मौके पर पहुंचा और कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो संजीव का शव पंखे पर बंधी रस्सी के साथ लटका हुआ था। आसपास के लोगों की मदद से उसने संजीव को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed