फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   weather, fog, season, cold, vehicles, kurukshetra

कोहरे से दोपहर तक सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Thu, 02 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 02 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
weather, fog, season, cold, vehicles, kurukshetra
कोहरे का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई दिनों से कुछ राहत के बाद वीरवार को घना कोहरा छा गया। बुधवार देर रात को शुरू हुआ कोहरा वीरवार दोपहर तक पड़ता रहा, जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरा पड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त सा रहा तो दोपहर के समय हल्की धूप होने से राहत मिल पाई। सुबह के समय कोहरा अधिक गहरा रहा, जिस दौरान दृश्यता बेहद कम रही तो वहीं एकाएक ही ठंड भी बढ़ गई।

विज्ञापन


दोपहर के समय कुछ घंटे हल्की धूप रहने से कुछ राहत मिली तो वही सायं के समय फिर ठंड बढ़ गई। कोहरा व ठंड के चलते अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे और इसका असर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व अन्य सार्वजनिक स्थानों तथा बाजारों में भी देखने को मिला, जहां दोपहर तक रौनक न के बराबर रही। वहीं कोहरे से अधिक प्रभावित स्कूली बच्चे दिखाई दिए, जो कांपते हुए स्कूलों में पहुंचे तो वहीं उन्हें स्कूलों में भी कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केेंद्र के वैज्ञानिक डॉ जेएन भाटिया का कहना है कि ठंड रहने से गेहूं की फसल को फायदा मिल रहा है। गेहूं की फसल की पैदावार अधिक होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन की जरूरत है। अधिक ठंड से गेहूं को फायदा है तो वहीं सब्जी की फसलों को नुकसान होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि 5-6 फरवरी को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जो गेहूं के लिए फायदेमंद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed