फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram and Lakshman slew Tadaka in the Mathana Ramlila.

Kurukshetra News: मथाना की रामलीला में राम-लक्ष्मण ने किया ताड़का वध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Ram and Lakshman slew Tadaka in the Mathana Ramlila.
मथाना। मथाना गांव में शिव ड्रामाटिक क्लब की रामलीला के दूसरे दिन कई प्रसंगों का मंचन हुआ। इसमें भगवान श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ वन में गए। कलाकारों ने ताड़का वध, मारीच और खर-दूषण के साथ युद्ध के प्रसंगों को जीवंत किया। सीता स्वयंवर के निमंत्रण से जुड़ा प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया। समाजसेवी कलीराम ग्राक ने ज्योत प्रज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला नई पीढ़ी को संस्कारों और मर्यादा का संदेश देती है।
विज्ञापन

यह बच्चों को श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर देती है। विश्वामित्र की भूमिका बलवान गोस्वामी ने निभाई, राम के किरदार में अंकित वर्मा और लक्ष्मण की भूमिका में सुरेश कुमार थे। ताड़का का अभिनय सावन नरवाल ने किया, जबकि मारीच बिट्टू स्वामी और खर-दूषण मोहित व अभिषेक बने। क्लब के अध्यक्ष ईश्वर सिंह और प्रधान डॉ. ईश्वर कन्यान ने कलीराम ग्राक को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed