फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information provided to female students regarding digital banking, cyber fraud, and public welfare schemes.

Kurukshetra News: छात्राओं को डिजिटल बैंकिंग, साइबर धोखाधड़ी व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Information provided to female students regarding digital banking, cyber fraud, and public welfare schemes.
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में पंजाब नेशनल बैंक शाखा थानेसर के सहयोग से एक वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं और बचत के महत्व से अवगत कराना था।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. उपासना आहूजा की देखरेख में यह कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने डिजिटल बैंकिंग और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। बैंक अधिकारियों ने विभिन्न बैंकिंग सेवाओं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रथम सत्र में मुख्य प्रबंधक मलकीत सिंह ने बैंक खाते, शून्य-बैलेंस खाते और स्वरोजगार ऋण सुविधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों में छोटी बचत की आदत विकसित करने का महत्व भी समझाया। द्वितीय सत्र में नीलम पांचाल ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना के लाभ बताए। तृतीय सत्र में प्रश्नोत्तर गतिविधि हुई, जिससे छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed