{"_id":"6acd4e9afda67ccec003e934","slug":"health-check-up-of-109-people-at-the-ayush-camp-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162582-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आयुष शिविर में 109 लोगों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आयुष शिविर में 109 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक थानेसर की जाट धर्मशाला में एक विशाल आयुष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रधान कृष्ण श्योकंद मुख्य अतिथि रहे। इस शिविर में 109 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गईं, जिनमें 47 आयुर्वेदिक तथा 62 होम्योपैथिक ओपीडी के मरीज लाभान्वित हुए।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेनका गोयल, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका, फार्मासिस्ट अभिमन्यु व सरोज बाला ने चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने आरोग्य बनाए रखने हेतु आयुर्वेद के दिनचर्या व ऋतुचर्या सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी भी दी। आयुष योग सहायक बाला देवी और भीम सिंह द्वारा योग व प्राणायाम सत्र का संचालन किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थोल में डॉ. प्रभजोत कौर ने 55 लाभार्थियों का परीक्षण कर दवाइयां बांटीं और 60 लोगों को योग से जागरूक किया। भद्रकाली मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन नियमित आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा से हर नागरिक को स्वस्थ व निरोग बनाना है।