फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cultural performances and poetic recitations created an atmosphere of jubilation.

Kurukshetra News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कवियों की रचनाओं ने बनाया हर्षोल्लास का माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Cultural performances and poetic recitations created an atmosphere of jubilation.
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया। यह कार्यक्रम चार दिन तक चला। महाराजा अग्रसेन चौक पर महाआरती और भव्य आतिशबाजी की गई। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और समाजसेवी संजय सिंगला इसमें मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

अग्रसेन पब्लिक स्कूल में भव्य कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कवि सम्मेलन में डॉ. दिनेश रघुवंशी और डॉ. प्रवीण शुक्ल जैसे विख्यात कवियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। स्कूली बच्चों ने भी शानदार नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अर्चना गुप्ता ने नारी शक्ति पर संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने सामाजिक एकता और सेवा भावना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed