{"_id":"6910e8261c499eb0de0126a0","slug":"unidentified-body-found-wrapped-in-a-blanket-on-national-highway-hit-and-run-case-registered-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145096-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंबल में लिपटा मिला अज्ञात शव, हिट एंड रन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंबल में लिपटा मिला अज्ञात शव, हिट एंड रन का मामला दर्ज
Mon, 10 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सड़क किनारे कंबल में लिपटा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का गला-सड़ा शव मिला। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने सड़क दुर्घटना में मौत की पुष्टि की। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पबनावा टोल प्लाजा पर एंबुलेंस चालक राजीव कुमार ने 1 नवंबर को मुतर्जापुर गांव से कैथल की ओर जाते समय सड़क किनारे कंबल में लिपटा शव देखा। तेज दुर्गंध और कीड़ों से भरा होने के कारण उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना सदर पिहोवा की टीम ने शव कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण वाहन की टक्कर होना पाया गया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई दिलेर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया इत्तेफाकिया मौत मानकर रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। गलने के कारण उसी दिन पोस्टमार्टम करवाया गया और 72 घंटे रखने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है।