फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two groups clashed over the celebration of Valmiki Jayanti; police stepped in to handle the situation.

Kurukshetra News: वाल्मीकि जयंती समारोह को मनाने को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over the celebration of Valmiki Jayanti; police stepped in to handle the situation.
पिहोवा। विवाद के चलते मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
पिहोवा। वाल्मीकि बस्ती धर्मशाला में वाल्मीकि जयंती समारोह को मनाने के लिए चल रही पंचायत में उस समय तनाव पैदा हो गया जब दो गुट आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों गुटों के समर्थक लाठियों डंडों के साथ आ डटे और ईंटे चलने लगी। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ और कुछ ही समय के दौरान मौजिज लोगों ने स्थिति को संभाल लिया और घटना आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पिहोवा शहर के थाना अध्यक्ष सुनील वत्स पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। थाना अध्यक्ष ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और चेतावनी दी अगर कोई कानून को अपने हाथों में लेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा। दोबारा से तनाव न हो, इसके लिए देर रात तक पुलिस भी तैनात रही। थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया था लेकिन समय रहते बचाव हो गया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed