फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two died after being crushed by a tractor-trolley

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार दो की मौत, चालक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two died after being crushed by a tractor-trolley
ढांड रोड पर गांव कमोदा के पास ओवरलोड ट्राली के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सुबह चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की शिनाख्त मोनू वासी झिंझरपुर और गुलरपुर वासी सुभाष के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में योगेश वासी वेस्ट दिल्ली ने कहा कि वह अपनी रिश्तेदारी में करनाल आया हुआ है। शनिवार को अनिल वासी ज्योति नगर करनाल ने उसे जुंडला बस अड्डा पर पार्टी करने के लिए बुलाया था। वह अड्डे पर पहुंचा तो वहां उसे सुभाष, जो रिश्ते में उसका साला है तथा अनिल मिला। खाने-पीने के दौरान अनिल ने बताया कि मोनू ने काम के सिलसिले में उसे कुरुक्षेत्र बुलाया है। यहां वह तीनों उसकी बाइक पर सवार होकर करीब सवा तीन बजे पिपली पहुंचे, जहां उन्हें बाइक पर मोनू मिल गया। कुछ देर बातचीत करने के बाद अनिल व सुभाष उसकी बाइक से उतरकर मोनू की बाइक पर सवार हो गए। मोनू की बाइक को अनिल चला रहा था। यहां वह अपनी-अपनी बाइक पर गांव झिंझरपुर के लिए चल दिए। जैसे ही वह लोग ढांड रोड पर भाखड़ा नहर पार करके गांव कमोदा के पास पहुंचे तो ढांड की तरफ से एक ओवरलोडिड बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्राली पूरी सड़क को कवर करता हुआ आया। उसने अनिल की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे अनिल सड़क के साइड में गिर गया और सुभाष व मोनू की ट्राली के टायर के नीचे आ गए। सुभाष के सिर और मोनू के ऊपर से भी टायर उतर गया। इस हादसे में सुभाष व मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बाइक को साइड में लगाकर ट्रैक्टर को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया, उसके साथ बैठे लोग हाथापाई करके उसे छुड़ा ले गए। उसने जख्मी अनिल को एंबुलेंस की मदद से एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed