फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two death count from corona in kurukshetra

कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप, हर दूसरे दिन दो संक्रमितों की लील रहा जिंदगी, आज दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
two death count from corona in kurukshetra
जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी होती जा रही है। वहीं, मृत्यु दर में इजाफा होता जा रहा है। हर दूसरे दिन दो-दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। वीरवार को भी कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति और एक महिला की मृत्यु हो गई है। कीर्ति नगर से एक 65 वर्षीय व्यक्ति को 21 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इस व्यक्ति की उपचार के दौरान 27 अगस्त को मौत हो गई। इसके अलावा लाडवा वार्ड नंबर 12 से 75 वर्षीय महिला का सैंपल 25 अगस्त को हुआ था, इसे आदेश मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया था। यहां महिला की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरवार को कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 45 केस सामने आए हैं, जबकि 26 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3023 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 617 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है तथा 57 को होटल में क्वारंटाइन किया गया है। जिले से अब तक 35016 में से 31885 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1496 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 936 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 936 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 29 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 531 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिले में 45 मरीज मिले कोरोना संक्रमित
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने वीरवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 45 नए केस सामनें आएं है, जिनमें गांव गुढ़ा से 38 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय युवती, अनाज मंडी लाडवा से 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव नखरोजपुर से 14 वर्षीय युवती, महुआखेड़ी से 23 वर्षीय युवती, सैक्टर 7 से 23 वर्षीय युवती, ज्योतिसर से 28 वर्षीय व्यक्ति, श्याम कालोनी से 42 वर्षीय व्यक्ति, ज्योतिनगर से 53 वर्षीय महिला, गांव छैलों से 27 वर्षीय युवक, माजरी कलां से 38 वर्षीय महिला, ठसका मीराजीं से 30 वर्षीय व्यक्ति, अजराना खुर्द से 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव भट्टमाजरा से 43 वर्षीय व्यक्ति, गांव त्यौड़ा से 60 वर्षीय महिला, छोटा बाजार कुरुक्षेत्र से 59 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, भगवान नगर कालोनी से 32 वर्षीय महिला, रामपुरा से 36 वर्षीय व्यक्ति, केयूके कैंपस से 20 वर्षीय युवक, पिपली से 40 वर्षीय महिला, ठसका मीरां जी से 23 वर्षीय युवती, सेक्टर 8 से 42 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 55 वर्षीय व्यक्ति, कलसा से 33 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, दुखभंजन कालोनी से 70 वर्षीय महिला, गांव टाटकी से 26 वर्षीय महिला, सैक्टर 8 से 38 वर्षीय महिला, साधु मंडी से 33 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 3 से एक महिला, गांव भैणी से 30 वर्षीय व्यक्ति, कौलापुर से 57 वर्षीय व्यक्ति, गांव नगला से 23 वर्षीय व्यक्ति, लखमड़ी से 50 वर्षीय महिला, सैक्टर 4 से 28 वर्षीय व्यक्ति, पिपली से 29 वर्षीय व्यक्ति, ईशरगढ़ से 27 वर्षीय व्यक्ति, खेड़ी मारकंडा से 27 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय युवक, गांव मथाना से 24 वर्षीय महिला, झिंवरहेड़ी से 28 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 57 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिला से 26 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें सेक्टर 13 से 50 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 37 वर्षीय व्यक्ति, 10 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बालक, 68 वर्षीय व्यक्ति, गांव अमीन से 12 वर्षीय युवक, 9 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय युवक, खेड़ी मारकंडा से 21 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला, सेक्टर-9 लॉटस ग्रीन सिटी से 27 वर्षीय व्यक्ति, अमीन से 47 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड नम्बर 2 से 43 वर्षीय महिला, सैक्टर 8 से 22 वर्षीय युवक, झांसा से 27 वर्षीय युवक, पिहोवा पुराना बाजार से 24 वर्षीय युवक, सेक्टर 10 से 52 वर्षीय व्यक्ति, नंद कालोनी से 63 वर्षीय महिला, सेक्टर 13 से 3 वर्षीय व्यक्ति, गांधीनगर से 69 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा से 18 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 40 वर्षीय व्यक्ति, झिंवरहेड़ी से 28 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed