फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dozens of employees detained in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: कचरा उठान का विरोध करने पर सफाई कर्मियों पर एक्शन, हिरासत में लिए गए दर्जनों कर्मचारी

Sat, 29 Aug 2026 08:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 08:00 PM IST
सार

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई थी और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने से दुर्गंध फैलने लगी थी।

विज्ञापन
Dozens of employees detained in Kurukshetra
हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र जिले में शनिवार देर शाम टिप्पर ठेकेदार ने पुलिस बल की तैनाती में टिप्पर बाहर निकाल लिए। टिप्पर बाहर निकालने का विरोध करने वाले करीब 40 धरनारत सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के बाद थाना शहर थानेसर लेकर पहुंची, जहां सफाई कर्मचारियों की नारेबाजी जारी रही। 
विज्ञापन


दूसरी ओर डीएमसी अमन कुमार वर्मा व डीएसपी गुरविंद्र ने इसके बाद दमकल केंद्र में खड़े टिप्परों को बाहर निकलवाया। टिप्परों को स्टार्ट करवाने की कोशिश पर करीब दर्जन भर टिप्पर स्टार्ट नहीं हो पाए।  इनमें से कुछ के टायर पेंचर मिले तो कई लॉक मिले और उनकी चाबियां गायब मिली। इसके बाद ठेकेदार मौके पर मिस्त्री को बुलाकर उन्हें ठीक करवाता नजर आया। 
विज्ञापन


डीएमसी अमन ने कहा कि जो टिप्पर ठीक हैं उनसे आज रात से ही कूड़े का उठान डोर टू डाेर शुरू कर दिया जाएगा व जो खराब हैं उन्हें आज रात ही ठीक करवा लिया जाएगा। रविवार से पूरे शहर में टिप्पर कूड़ा उठान शुरू कर देंगे। अगर धरने पर गए कर्मचारी सफाई करने में अड़चन पैदा करेंगे तो पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीएसपी गुरविंद्र ने कहा कि 40 के करीब प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक रही। किसी प्रकार का बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी। अभी प्रशासन से विचार कर रहे हैं कि उन्हें छोड़ दिया जाए या नहीं। अगर नगर परिषद से कोई शिकायत मिलती है तो गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed