फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   To make women self-reliant, a budget of 54 lakhs was provided to 30 groups.

कुरुक्षेत्र: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 ग्रुपों को मुहैया करवाया 54 लाख का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
To make women self-reliant, a budget of 54 lakhs was provided to 30 groups.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 ग्रुपों को मुहैया करवाया 54 लाख का बजट
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने 30 लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए 30 ग्रुपों को 54 लाख रुपए का बजट उपलब्ध करवाया गया है। जिले में प्रशासन की तरफ से 1880 स्वयं सहायता समूहों को दो करोड़ 26 लाख 60 हजार रुपए के रिवोल्विंग फंड और 1355 स्वयं सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से 20 करोड़ 98 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस योजना से निश्चित ही कुरुक्षेत्र की महिलाएं अपना रोजगार स्थापित करके अपने आपको पूर्णत: आत्मनिर्भर बना लेंगी।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में जन जागरूकता एवं वित्त पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुभाष सुधा ने की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 30 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और 30 सेल्फ हेल्प ग्रुप व ग्राम संगठनों को 54 लाख रुपए की राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश और प्रदेश का बड़ा बदलाव करने का काम किया है। इस दौरान जिला प्रशासन की हेल्प द नीडी मोबाइल एप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वितरित किए 54 लाख की राशि के चैक
सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की 20 महिलाओं को 4 लाख रुपए की राशि के चैक वितरित किए है, जिनमें स्नेहा, खुशबू, श्रीराम, राधे-राधे, गंगा-जमुना, आशा, लक्ष्य, गुरु, खुशी, अनु, रिया, महादेव, श्रीकृष्णा, सूरज, अराधना, शिव-पार्वती, उम्मीद, राधा-कृष्णा, उड़ान, श्रीराम आदि ग्रुप शामिल है। इसके अलावा 10 ग्राम संगठनों को 50 लाख की राशि के चैक वितरित किए गए है, जिनमें हमारी आवाज, श्रीगणेश, बालाजी, रीत, नारी शक्ति महिला, राधा-कृष्ण महिला, जय मां महिला, नई पहल महिला, बुलंदी महिला व संकल्प महिला संगठन शामिल है।

इन्हें वितरित किए प्रमाण पत्र
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुषमा देवी, प्रीति देवी, मलकीत कौर, मनजीत कौर, जसविंद्र कौर, परमजीत कौर, रजनी, उषा रानी, मोनिका रानी, नीलम रानी, गीता देवी, अंग्रेजों देवी, रजनी देवी, कर्मजीत कौर, बबली देवी, गुरनामों, सोनिया, दयावंती, हुस्न देवी, जोगिंद्र कौर, परमजीत कौर, दर्शनी देवी को प्रमाण पत्र दिए। इन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख 38 हजार रुपए की राशि मकान बनाने के लिए तीन किस्तों के रूप में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed