फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The issue regarding the shortfall of land in plots within a residential city in Kurukshetra has reached the Chief Minister's 'Darbar'.

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा कुरुक्षेत्र की रेजिडेंशियल सिटी में प्लॉटों में कम भूमि का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The issue regarding the shortfall of land in plots within a residential city in Kurukshetra has reached the Chief Minister's 'Darbar'.
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे के साथ सेक्टर 32 में बनी रेजिडेंशियल सिटी के डी ब्लॉक के प्लॉटों में कम भूमि का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। प्लॉट धारकों को निर्धारित भूमि से करीब 10 से 20 फीसदी कम भूमि मिली है। उन्होंने फ्लावर सिटी कार्यालय में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री के स्थानीय कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्लॉट धारकों का आरोप है कि पिछले करीब छह माह से डी ब्लॉक के कई प्लॉटों में भूमि कम होने की समस्या है। उन्होंने निर्धारित क्षेत्रफल के अनुसार प्लॉट खरीदे थे। पूरी राशि का भुगतान कर नियमानुसार स्टांप ड्यूटी देकर रजिस्ट्री भी कराई थी। इसके बावजूद उन्हें मौके पर कम भूमि दी जा रही है। बलवंत सैनी ने आरोप लगाया कि उनसे आज भी कुल आवंटित प्लॉट की भूमि के आधार पर रखरखाव शुल्क लिया जा रहा है। ओम प्रकाश ने कहा कि प्रबंधन बैंक के माध्यम से प्राप्त राशि बिना ब्याज लौटाने की कोशिश कर रहा है। नकद भुगतान की राशि को लेकर भी विवाद खड़ा किया जा रहा है। जिले सिंह सभरवाल ने बताया कि प्लॉट धारकों का मकान बनाने का सपना अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


जांच में देरी के आरोप
राजेंद्र कंबोज ने बताया कि प्लॉट धारकों ने भूमि कम किए जाने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को शिकायतें दी थीं। उनका आरोप है कि जांच के नाम पर उन्हें लगातार आश्वासन दिया जाता रहा। करीब तीन से चार माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed