{"_id":"6490c10d3f7db2eba4043355","slug":"the-portal-gave-a-shock-on-the-very-first-day-the-students-returned-kurukshetra-news-c-18-1-153639-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पहले ही दिन पोर्टल ने दिया झटका, बैरंग लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पहले ही दिन पोर्टल ने दिया झटका, बैरंग लौटे विद्यार्थी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आवेदन के लिए कॉलेज में पहुंचे विद्यार्थी हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते हुए।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए सत्र को लेकर सभी कॉलेजों में दाखिलों की प्रक्रिया चली हुई है, जिसको लेकर पहले ही दिन सोमवार को आवेदन करने आए विद्यार्थियों को पोर्टल न खुलने के कारण बैरंग ही लौटने पर मजबूर होना पड़ा, जिससे उनके चेहरों पर मायूसी छा गई।
दाखिलों को लेकर कई कॉलेजों की ओर से हेल्प डेस्क लगाकर कई तरह के कोर्सों की जानकारियां भी दी जा रही है। वहीं दाखिलों को लेकर आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह है लेकिन पहले ही दिन यूजी के लिए आवेदन के लिए कॉलेजों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। यूजी में दाखिले के लिए 19 जून को पोर्टल खुलना था। वहीं दाखिलों को लेकर कॉलजों में संशय की स्थिति बनी रही कई। कई कॉलेजों से संपर्क करने पर पोर्टल न खुल पाने की जानकारी ही सामने आई।
पोर्टल दोपहर तक रहा बंद : मीनाक्षी
दयानंद महाविद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी ठकराल ने बताया कि यूजी के कोर्सों के आवेदन के लिए पोर्टल 19 जून को खुलना था, लेकिन दोपहर बाद ही खुल पाया। आवेदन की स्थिति एक दो दिन बाद ही पता चल पाएगी।