फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Keep the mind calm and stay happy through the practice of Rajyoga: BK Saroj

राजयोग के अभ्यास से मन को रखें शांत, रहें खुशहाल : बीके सरोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Keep the mind calm and stay happy through the practice of Rajyoga: BK Saroj
कुरुक्षेत्र। विश्व शांति धाम सेवा केंद्र में विचार सुनते बीके सदस्य। आयोजक
कुरुक्षेत्र। बदलते परिवेश में आध्यात्मिकता मनुष्य को शांति, संतुलन और सकारात्मकता प्रदान करती है। ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति धाम सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी सरोज ने प्रातः मुरली क्लास में परमात्मा के महावाक्य सुनाए। उन्होंने राजयोग के अभ्यास से मन को शांत कर खुशहाल जीवन बनाने का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

राजयोगिनी सरोज ने बताया कि परमात्मा ने बेफिक्र जीवन जीने की कला सिखाई है।
चिंताओं को परमात्मा को सौंपकर सकारात्मक सोच अपनाने से मन हल्का और जीवन खुशहाल बनता है। व्यर्थ संकल्पों में समय गंवाने के बजाय श्रेष्ठ विचारों और कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। तीव्र पुरुषार्थ का आधार एक सेकंड में आत्मिक स्वरूप में स्थित होना है। गुरुवार को वरदान के दिन के रूप में श्रेष्ठ गुणों को जीवन में धारण करें। रविवार को अपनी कमजोरियों को छुट्टी देने का आह्वान किया। आध्यात्मिक शिक्षाओं को सुनकर उन्हें व्यवहार में उतारना आवश्यक है।
विज्ञापन

राजयोगिनी सरोज ने हर आत्मा तक परमात्मा का संदेश पहुंच कर उसे सुख-शांति का अनुभव कराने का आह्वान किया। जरूरतमंद लोगों को सहयोग और शक्ति प्रदान करना ही सच्ची आध्यात्मिक सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकाग्रता की शक्ति बढ़ाने से मन और बुद्धि का भटकना बंद हो जाता है। बीके गौरव ने परमात्मा के महावाक्यों पर आधारित क्विज कराया। इसमें बीके सुदेश, राजकुमारी, लता चावला, हर्ष कुमारी, सुनीता मित्तल, बलवंत सिंह, मुकेश, डॉ. आरडी शर्मा, राजेश और कश्मीरी लाल ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed