फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former Minister of State inquired about the condition of those injured in the accident.

Kurukshetra News: पूर्व राज्यमंत्री ने जाना हादसे में घायल लोगों का हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Former Minister of State inquired about the condition of those injured in the accident.
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले ढांड रोड पर गांव पिंडारसी-पबनावा के पास हादसे में घायल हुए लोग अभी भी जिला नागरिक व एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शनिवार को इनसे मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक घायल मरीज के पास जाकर उनसे बातचीत की और हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घायलों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही दवाइयों, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक लिया, इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन और मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम को कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जाए। प्रदेश सरकार की तरफ से इलाज में हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक है। इस हादसे ने कई परिवारों को गहरा जख्म दिया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की।
विज्ञापन

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यहां बता दें इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed